[hindi.co] logo

भारत की अखंडता और सुरक्षा के लिए चीनी उत्पादोँ का बहिष्कार करेँ

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (CCP = ची.क.पा.) लंबे समय से भारत विरोधी ताक़तोँ को परोक्ष रूप से समर्थन देता रही है। विभिन्न रिपोर्टों और सुरक्षा एजेंसियोँ के अनुसार CCP ने माओवादी और अन्य वामपंथी उग्रवादी संगठनोँ को धन, प्रशिक्षण और हथियार उपलब्ध कराए हैँ। इन संगठनोँ का उद्देश्य भारत की आंतरिक शांति और विकास को बाधित करना है। CCP की यह रणनीति भारत की सुरक्षा और स्थिरता को कमजोर करने की कोशिश के रूप मेँ देखी जाती है।

चीकपा न केवल भारत की सीमाओँ पर लगातार तनाव पैदा कर रही है, बल्कि वह हमारी अर्थव्यवस्था, साइबर स्पेस और रणनीतिक हितोँ को भी कमजोर करने या मिटाने का प्रयास कर रही है। ऐसे मेँ हर जागरूक भारतीय का यह कर्तव्य है कि वह अपने देश की अखंडता, शांति और स्थिरता के लिए सचेत रहे।

जो चीनी कम्युनिस्ट पार्टी अपने ही देश के (उइग़ुर) मुसलमानोँ पर अत्याचार करती है, वही पार्टी जिहादी पाकिस्तान को लड़ाकू विमान, मिसाइलेँ, हथियार, ड्रोन और निगरानी उपकरणोँ की आपूर्ति कम कीमत मेँ क्यों करती है?

  • भारत के विरुद्ध इन उपकरणोँ की उपयोगिता और क्षमता सिद्ध हो जाए,
  • उसके (CCP के) दो पड़ोसी देश आपस मेँ लड़कर कमजोर हो जाएँ, तथा
  • पाकिस्तान जिहाद की जिद के कारण उसके (चीन के) कर्ज मेँ और धँस जाए।

याद रहे CCP ने पाकिस्तान को परमाणु हथियार विकसित करने मेँ भी सहयोग दिया था। ये सभी कदम भारत को सीधे युद्ध मेँ घसीटने के बजाय परोक्ष रूप से कमजोर करने की रणनीति हैँ। मानवता की दुश्मन चीकपा जानबूझकर भारत की सुरक्षा और स्थिरता को चोट पहुँचाने के लिए ऐसे तत्वोँ (देशद्रोहियोँ) का समर्थन कर रही है जो हमारे राष्ट्र की जड़ेँ खोखली करना चाहते हैँ।

क्या हम सचमुच उन उत्पादोँ पर अपनी मेहनत की कमाई खर्च करना चाहते हैँ, जिनसे एक ऐसा देश लाभ कमा रहा है जो हमारे खिलाफ सैन्य, तकनीकी और राजनीतिक रूप से सक्रिय है?

क्या करेँ?

  • चीनी मूल के गैर-आवश्यक उत्पाद (जैसे सजावटी सामान, मोबाइल एक्सेसरीज़, खिलौने, मुर्तियाँ, आदि) खरीदने से बचेँ।
  • स्थानीय और भारतीय सामानोँ को प्राथमिकता देँ।
  • स्वदेशी सेवाओँ और टेक्नोलॉजी को अपनाएँ।
  • परिवार और मित्रोँ को भी इस दिशा मेँ जागरूक करेँ।
  • जो लोग अनावश्यक चीनी, पाकिस्तानी या बांग्लादेशी सामान बेचेँ उनसे दूरी बनाएँ।
  • जो लोग चीन, पाकिस्तान या बांग्लादेश के हितोँ की बात करेँ उनका बहिष्कार करेँ।

यह केवल बहिष्कार नहीँ, यह बचाव का सरल रास्ता है

जब हम मिलकर स्वदेशी उत्पादोँ को अपनाएँगे, तो न केवल भारतीय उद्योग को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि हम एक शक्तिशाली और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण मेँ भागीदार भी बनेँगे।

आइए, एकजुट होकर यह संकल्प लेँ कि हम भारत की सुरक्षा और गरिमा के लिए सजग और जिम्मेदार उपभोक्ता बनेँगे।


Please enter your email address and click 'Recommend It' to receive the addresses of this page and related pages in your inbox. You can then send (forward) email received to your friend(s).

कृपया अपना ईमेल पता प्रविष्ट (टाईप) करेँ और 'अनुशंसा करेँ' पर क्लिक करेँ ताकि इस पृष्ठ और संबंधित पृष्ठोँ के पते आपके इनबॉक्स मेँ भेजेँ जा सके। तब आप प्राप्त-ईमेल को अपने दोस्तोँ को भेज (फॉर्वर्ड कर) सकते हैँ।




Total Pageviews:


Privacy Policy

First draft of this document was uploaded on: June 2025.