हिंदी.को  का प्रतिक चिह्न

Scroll down to read the English version.

चांदी का आयात, जमाखोरी और भारत की अर्थव्यवस्था

भूमिका

भारत मेँ चांदी का उपयोग सदियोँ से धार्मिक, सामाजिक और पारिवारिक परंपराओँ से जुड़ा रहा है। त्योहारोँ पर चांदी के सिक्के खरीदना या विवाह मेँ चांदी भेँट करना सामाजिक-सांस्कृतिक व्यवहार है, न कि आर्थिक समस्या। समस्या हाल के महिनोँ मेँ प्रारंभ हुई है, क्योँकि चांदी को बड़े पैमाने पर जमाखोरी और सट्टा निवेश का माध्यम बना दिया गया है।

आर्थिक तथ्य

भारत मेँ चांदी का घरेलू उत्पादन सीमित है और खपत का बड़ा हिस्सा आयात से पूरा होता है। हाल के महिनोँ मेँ भारत का चांदी आयात सैकड़ोँ टन के स्तर तक पहुँच चुका है, जिसकी कीमत अरबोँ डॉलर के बराबर बैठती है। यह सीधा-सीधा विदेशी मुद्रा भंडार का क्षरण (मुद्रा बाहर जाना) है।

जब यह आयात उद्योग, चिकित्सा, सौर ऊर्जा या इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे उत्पादक क्षेत्रोँ के लिए होता है, तब यह आर्थिक रूप से तर्कसंगत माना जा सकता है। लेकिन जब वही चांदी थोक मेँ खरीदी जाकर तिजोरियोँ और लॉकरोँ मेँ बंद कर दी जाती है, तब वह पूँजी अर्थव्यवस्था से बाहर चली जाती है।

आलोचना किसकी होनी चाहिए?

आलोचना उन परिवारोँ या व्यक्तियोँ की नहीँ होनी चाहिए जो विवाह, त्योहार या परंपरा के लिए सीमित मात्रा मेँ चांदी खरीदते हैँ। वास्तविक आलोचना उन पर केंद्रित होनी चाहिए जो:

  • कीमत बढ़ने की उम्मीद मेँ थोक मेँ चांदी जमा करते हैँ,
  • इसे “सुरक्षित निवेश” बताकर दूसरोँ को उकसाते हैँ,
  • और इस पूँजी को किसी भी उत्पादक गतिविधि से दूर रखते हैँ।

यह व्यवहार व्यक्तिगत स्तर पर भले ही “चतुर निवेश” लगे, लेकिन राष्ट्रीय स्तर पर यह व्यापार घाटा बढ़ाने, मुद्रा पर दबाव डालने और पूँजी के गलत आवंटन का कारण बनता है।

नीतिगत दृष्टि से निष्कर्ष

मजबूत अर्थव्यवस्था धातुओँ की जमाखोरी से नहीँ, बल्कि उत्पादन, नवाचार और कौशल विकास से बनती है। चांदी का सम्मानजनक सांस्कृतिक उपयोग स्वीकार्य है, पर अंधाधुंध जमाखोरी को आर्थिक समझदारी कहना आत्मघाती है।


Context

Silver has a long-standing cultural and religious significance in India. Buying silver for festivals or gifting it during weddings is a social tradition, not an economic problem. The problem has emerged in recent months because silver has been turned into a medium for large-scale hoarding and speculative investment.

Economic Perspective

India produces very little silver domestically and depends heavily on imports. In recent months, silver imports have reached hundreds of tonnes, translating into billions of dollars in outflow. This directly impacts foreign exchange reserves and the trade balance.

Imports used by industry—solar energy, electronics, healthcare—contribute to economic output. Hoarded silver locked away in vaults does not. It represents capital removed from productive circulation.

Who Deserves Criticism?

Criticism should not be directed at households buying small quantities for cultural or ceremonial reasons. It should be aimed at those who:

  • Accumulate silver in bulk purely for price speculation,
  • Promote hoarding as a “risk-free investment”,
  • Divert savings away from productive economic activity.

What appears as prudent wealth protection at an individual level often becomes collective economic weakness at the national level.

Policy-Oriented Conclusion

Economies grow by creating value, not by storing metal. Cultural use of silver has its place, but unchecked hoarding quietly undermines economic strength.

कृपया अपना ईमेल पता प्रविष्ट (टाईप) करेँ और 'अनुशंसा करेँ' पर क्लिक करेँ ताकि इस पृष्ठ और संबंधित पृष्ठोँ के पते आपके इनबॉक्स मेँ भेजेँ जा सके। तब आप प्राप्त-ईमेल को अपने दोस्तोँ को भेज (फ़ॉर्वर्ड कर) सकते हैँ।


प्रथम संस्करण : 29 डिसेंबर 2025